जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी जयदेव जयदेव
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी जयदेव जयदेव
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी
नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी जयदेव जयदेव
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी जयदेव जयदेव
क्रीट मुकुट शीश सहेज दिपत है लिलारी
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी जयदेव जयदेव
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी जयदेव जयदेव
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी जयदेव जयदेव
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी जयदेव जयदेव
देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी जयदेव जयदेव
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी जयदेव जयदेव
............प्रियांक सर्वज्ञ

No comments:
Post a Comment